|
|
|
|
MAY INTERNATIONAL HINDI ASSOCIATION'S NEWSLETTER
मई 2023, अंक २४ | प्रबंध सम्पादक: सुशीला मोहनका
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
Human Excellence Depends on Culture. The Soul of Culture is Language
भाषा द्वारा संस्कृति का प्रतिपादन
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
| {C}
|
{C}
{C}
प्रिय मित्रों,
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की ओर से आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा एवं गंगा दशहरा की हार्दिक
शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ और ईश्वर से आप सभी के परिवार के कल्याण की कामना करती हूँ ।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति का द्विवार्षिक २१ वाँ अधिवेशन जुलाई २८/२९ को होना निश्चित हुआ है। मैं आप सभी को समिति की ओर से आमंत्रित करती हूँ। आप सभी आकर, अपना समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ। अधिवेशन की विस्तृत जानकारी आप राकेश कुमार जी से इस ईमेल द्वारा ihaindiana@gmail.com और इस नम्बर द्वारा (317) 730-4086 प्राप्त कर सकते हैं। आप सभी विस्तृत जानकारी के लिए इस वेबसाइट में जायें:-
Detail Information for IHA Convention 2023
आप सभी को विदित है कि अ.हि.स. का द्विवार्षिक २१ वाँ अधिवेशन, इंडियाना, कारमेल में २८/२९ जुलाई २०२३ को होना निश्चित हुआ है। आप सभी अधिवेशन में आकर, अपना समय और अर्थ देकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ। आप सभी से मेरा सविनय निवेदन है, कि आप वेबसाइट https://ihaindiana.org/ में जाकर अपना और अपने परिवार का अधिवेशन के लिये पंजीकरण करने का कष्ट करें।
अंत में मैं समिति, न्यासी समिति, सम्पादकीय समिति और स्वयं सेवक सहित सभी को सहृदय धन्यवाद देती हूँ, जो निर्धारित समय पर “संवाद” और “विश्वा” को प्रकाशित करने और आप तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। आपका अगर कोई प्रश्न हो तो आप सभी इस ईमेल:-anitagsinghal@gmail.com के माध्यम से हमसे सम्पर्क करें और इस फोन नम्बर पर 817-319-2678 पर वार्ता कर सकते हैं ।
सादर सहित,
अनिता सिंघल
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति-अध्यक्षा (२०२२-२०२३)
***
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
{C}
{C}
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति – हिंदी सीखें
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
| {C}
|
{C}
{C}
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति -- आगामी कार्यक्रम
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की विशेष प्रस्तुति
“हास्य के रंग - गीत-गजल के संग”
अमेरिका के महानगरों में, 14 जुलाई - 27 अगस्त 2023
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
|
|
कवियों का संछिप्त विवरण (Poets profile)
Dr. Sarita Sharma of Delhi, a former advisor to the Ministry of Culture and Chairperson of Bharatendu Natya Academy in U.P. government, is a veteran Hindi poetess of shringaar ras genre. She was born in Bhilai, Chhattisgarh and has a Ph.D. in Hindi literature. She is known for her deep meaningful and soulful poetry and its melodious spellbinding renditions. This extraordinary Hindi Poetess has been felicitated by the President of India, Shri Ramnath Kovind at a Rashtrapati Bhavan congregation. She has been embellished with the highest civilian award of Yash Bharti by the Uttar Pradesh Government, and with ‘Mahadevi Verma’ and ‘Nirala’ Samman. She has participated in many prominent literary events and national and international Kavi Sammelans and Mushairas, including in U.S, U.K, Canada, and Gulf countries in last three decades. She has also recited her compositions on various TV channels and at the prestigious Red Fort on several occasions. Spreading the message of love thru her brilliant poetry, Dr. Sarita Sharma has penned five books, titled ‘Peer Ke Saaton Samander’, ‘Nadi Gungunaati Rahi’, ‘Huaey Aakash Tum’, ‘Teri Meera Zaroor Ho Jaoon’, and ‘Chand, Muhabbat, aur Main’ in the form of Geet, Ghazal, and Muktak Collections. The influence of Brij and Awadhi is also seen in her creations. Her poem on 'female feticide' is included in textbooks.
Gaurav Sharma of Mumbai hails from Rajasthan. He is the son of renowned Hasya kavi Shyam Jwalamukhi, and one of the most popular young humorists in India with over 2600 performances to his credit. He is an exceptional performer and a maestro of humor who has entertained millions of people in India and abroad. Gaurav is known for his unique style of expressional comic rendered in his signature two liners. He sometimes uses the Marwari language for his humor. His poetry has a mixture of engaging humor and penetrating satire. When he takes the podium, the auditorium is filled with continuous laughter. Gaurav is not only a comic poet but also a youth icon. He has been associated with Johny Lever Live Shows since 2014. He is a winner of Laughter Challenge on Star TV, Comedy Ka King Kaun on SUB TV, and Hasya Kavi Muqabla on Zee TV. As a poet of distinction, Gaurav has been felicitated with numerous awards, including Saraswati Puraskar and Rajasthan Gaurav Puraskar. He has performed in over 38 countries, including multiple times in United Kingdom, Canada, and United States.
Sudeep ‘Bhola’ Soni, son of poet Sandeep Sapan, is a native of Jabalpur. He is a young talented poet who has established himself as a popular humorist. He is famous for his earthy wit and political satire and is celebrated for his entertaining melodies and parodies on social and political dissonance, including poems on Indian soldiers and martyrs, helpless farmers, and child labor. His creative writings and compositions have touched the hearts of poetry lovers across the globe via electronic and social media. With 200 episodes, and counting, he is a lead cast of ‘Lapete mey Neta Ji’ show on national TV. Sudeep Bhola is a commerce graduate from Durgawati University, and a skilled jewelry craftsman with a family jewelry business in its third generation. He has been felicitated with numerous awards and honors by many prestigious organizations and institutions. Sudeep Bhola has been invited to recite his poems from India's prestigious national Kavi Sammelan at Red Fort and Delhi Hindi Academy. He has enthralled audiences with his compositions in U.K, Ireland, Ethiopia, Kenya, Sri Lanka, Nepal, Oman, Qatar, and Hong Kong. This is his 3rd visit to the United States.
***
|
|
|
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति -जागृति वेबिनार: सूचना
इस साल के लिये विश्राम। अगले साल २०२४ में फिर शुरू होगा।
विस्तृत समाचार बाद में।
|
|
|
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति का २१वां द्विवार्षिक अधिवेशन
जुलाई 28-30, 2023 इंडिआना, अमेरिका
विस्तृत समाचार
|
|
|
|
|
|
Invitation: International Hindi Association’s
21st Biennial Convention 2023, Carmel, Indiana
A friendly reminder
The International Hindi Association (IHA) is holding its 21st biennial in-person convention this year from Friday July 28th to Saturday July 29th, 2023, in Carmel, Indiana, USA. The Convention theme is “Hindi Education for the Next Generation.” On behalf of the International Hindi Association in collaboration with Consul General of India, Chicago, and Hindi Samanvay Samiti Chicago, we would like to invite you, your family and friends to attend and participate in this convention.
Please follow the links below for convention registration and hotel booking.
1. Hindi Convention Registration
2. Book Your Hotel (Click Here): IHA Special lodging rates for overnight stay at Holiday Inn, Carmel. Please book your hotels before June 28th to avail the discounted rates for IHA convention. After June 28th 2023, regular rates will apply. Address: 251 Pennsylvania Parkway, Carmel, IN - 46280
3. For Kavi Sammelan Tickets only:
4. Donation for advertisement/sponsorship:
- Donation/payment by Zelle: Zelle to: ihaindiana@gmail.com
- Donation/Payment by Check:
Please make your check payable to "International Hindi Association'', and mail it to:
- International Hindi Association
10740 English Oaks Dr.
Carmel, IN 46032
- Donation/Payment by Credit Card/PayPal:
https://www.paypal.com/donate/?hosted_button_id=AT2WJFWT84DYQ
Note: All donations are tax deductible (TAX ID 58-1988753)
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
{C}
{C}
We look forward to your participation. Please do not hesitate to contact us if you have any questions.
Regards,
डॉ. राकेश कुमार
Dr. Rakesh Kumar
संयोजक, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति का 21वाँ द्विवार्षिक अधिवेशन
Convener, International Hindi Association’s 21st Biennial Convention
अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति -इंडियाना शाखा, यूएसए
President, International Hindi Association-Indiana Chapter,
Email/ईमेल: ihaindiana@gmail.com
Phone/WhatsApp: +317-249-0419
Web: http://ihaindiana.org; http://www.hindi.org
***
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
| {C}
|
| {C}
|
{C}
{C}
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति – रिपोर्ट जागृति व्याख्यान माला की १५ वीं कड़ी:
"भूमंडलीकरण के दौर में समकालीन हिंदी उपन्यास"
प्रोफ़ेसर अरुण होता, हिंदी विभाग, पश्चिम बंगाल, राज्य विश्वविद्यालय, कोलकाता
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
|
|
प्रस्तुति: सुरेंद्र नाथ तिवारी
|
|
|
|
{C}
|
|
|
{C}
{C}
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की माहवारी व्याख्यानमाला "जागृति" की १५ वीं कड़ी ०८ अप्रैल २०२३ को स्ट्रीमयार्ड (Streamyard) से वेबिनार के रूप में आयोजित की गई थी। विषय था: " भूमंडलीकरण के दौर में समकालीन हिंदी उपन्यास" तथा इस कड़ी के वक्ता थे डॉ. अरुण होता, जो हिंदी विभाग, पश्चिम बंगाल, राज्य विश्वविद्यालय, कोलकाता में प्रोफ़ेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त बंगला, उड़िया, नेपाली कई भाषाओँ के जानकार, डॉ. होता, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और हिंदी के रचनाकार हैं; और साहित्य पर भूमंडलीकरण और बाजार के प्रभाव के अग्रणी विद्वान् के रूप में जाने जाते हैं।
प्रोफ़ेसर होता के अनुसार, हिंदी का प्रथम उपन्यास "परीक्षा गुरु" १८८२ में प्रकाशित हुआ था, जिसके लेखक थे लाला श्रीनिवास दास। इन पिछले कोई १५० वर्षौं में हिंदी उपन्यास ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं।
ऐन्द्रजालिक कथाओं से गुजरते हुए उपन्यास साहित्य को प्रेमचंद अपनी "गोदान" जैसी रचना से आम आदमी के करीब धरातल पर ले आये और फिर फ़णीश्वर नाथ रेणु का "मैला आँचल" और श्री लाल शुक्ल की "राग दरबारी" जैसी रचनाएँ हिंदी साहित्य की मुकुट-मणि सिद्ध हुई। १९९० के दशक में भारत में भूमंडलीकरण का दौर माना जाता है। इसके पूर्व भी हिंदी में कई उत्कृष्ट उपन्यास लिखे गए, लेखकों के नाम उदाहरणतः कमलेश्वर, राजेंद्र यादव, धर्मवीर भारती, हरिशंकर परसाई, आदि की कृतियाँ। इन में से हर रचना पर हिंदी साहित्य को गर्व होना चाहिए। १९९० के दशक और उसके बाद भूमंडलीकरण के कारण समाज में कई उथल-पुथल । विद्वान प्रोफ़ेसर ने व्यंग किया कि भूमंडलीकरण सच में “भूमण्डीकरण” हो गया है; जिसमें मंडी, यानि बाजार प्रमुख हो गया है पूरा विश्व एक बाजार बन गया है और वह हमारे 'ड्राइंग रूम" में पहुँच गया है, हमारी 'निजता' इस 'भूमण्डीकरण' के कारण समाप्त हो गई है।
बाजार की इस प्रमुखता का प्रभाव समाज के बाहरी तत्वों पर ही नहीं बल्कि आम आदमी के आंतरिक-जीवन-तंतुओं; जैसे उसकी पारिवारिक परिस्थितियाँ, स्त्री-पुरुष के सम्बन्ध, उसके सामाजिक सरोकार, बच्चों से दूरियाँ-नजदीकियाँ, वृद्धों की देखभाल, विदेशों का प्रभाव, आदि पर भी प्रचुर पड़ा है। हिंदी उपन्यसों ने भारतीय समाज पर भूमंडलीकरण के इस प्रभाव को, उसके हर आयाम को, कथानकों में समेटा है। समकालीन लेखकों में अमरकांत, कमलेश्वर (कितने पाकिस्तान), काशीनाथ सिंह, मोहर श्याम जोशी, असगर वजाहत, अखिलेश (निर्वासन) आदि कई रचनाकारों और रचनाओं के नाम गिनाते हर प्रोफ़ेसर ने बताया कि इन लेखकों ने भूमंडलीकरण और बाजार के प्रभाव से उत्पन्न बदलते समाज और परिवार की चिंताओं, चेतनाओं, और सामाजिक सरोकारों का सर्वांगीण चित्रण किया है। उसमें समाज का बदलता परिवेश, भारतीय समाज पर विदेशी प्रभाव, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का प्रभाव, ९० और बाद के दशकों का राजनैतिक परिप्रेक्ष्य, साम्प्रदायिक उठापटक और उनसे जनित हिंसाएं, आदि मुखर हैं। हालाँकि इस सर्वांगीणता से अलग विमर्शो पर आधारित कृतियों की भी भरमार हुई है समकालीन उपन्यास साहित्य में। कुछ विमर्शपरक उपन्यासों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि दलित विमर्श में जयप्रकाश कर्दम का "छप्पर", जगदीश चंद्र की "धरती धन अपना", प्रेम कपाड़िया का "मिट्टी की सौगंध", मोहनदास नैमिशराय का "आजार बाजार बंद है", अजय नावरिया का "उधर के लोग", हरनौट का "ईड़ीम" आदि महत्वपूर्ण दलित-विमर्शपरक रचनायें हैं। इन उपन्यासों के माध्यम से दलित जीवन की त्रासदी, दलितों द्वारा झेले जाते हुए जातिव्यवस्था के दंश को रचनाकारों ने रेखांकित किया है।
विद्वान प्रोफ़ेसर ने अपनी अद्भुत स्मरण-शक्ति द्वारा दर्जनों उपन्यासकारों और उनकी रचनाओं के दृष्टांत दिए, उनके पात्रों और कथांशों को उद्धृत किया और बताया कि किस तरह समकालीन उपन्यास हमारी संस्कृति और हिंदी समाज के सारे विमर्शों, कलह, संभावनाओं, बदलते परिप्रेक्ष्य में बदलती पारिवारिक चुनौतियों और स्वप्नों को समेटता है। इसी कारण से समकालीन उपन्यास समीचीन है, सामयिक है और हिंदी साहित्य की एक उत्कृष्ट विधा के रूप में प्रतिष्ठित है। प्रोफेसर ने अपने वक्तव्य जिन दर्जनों उपन्यासकारों और उपन्यासों की चर्चा की उसे इस छोटे संक्षेपण में समेटना असंभव है।
उनके पूरे विवेचन का आनंद लेने के लिए इस लिंक को देखें: http://hindi.org/Jagriti.html
***
|
|
|
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति – शाखाओं एवं अन्य कार्यक्रमो की रिपोर्ट
|
|
|
|
|
|
|
|
" मा. सुंदरलाल स्मृति न्यास का सम्मान व विमोचन समारोह"
द्वारा- डॉ. राम गोपाल भारतीय, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति के भारत शाखा, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष
|
|
|
|
|
|
प्रो. वेद प्रकाश वटुक जी के 92 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मास्टर सुंदरलाल स्मृति न्यास मेरठ, न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन और गार्गी प्रकाशन के संयुक्त तत्वाधान में पं. प्यारेलाल शर्मा स्मारक इव्ज चौपला मेरठ में एक सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह का भव्य आयोजित किया गया। प्रो. वेद प्रकाश वटुक जी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति के आजीवन सदस्य हैं और बर्कली शाखा के अध्यक्ष रह चुके हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष थे, डॉ. आर के भटनागर, पूर्व कमिश्नर, समाज सेवी; कार्यक्रम सरंक्षक रहे, श्री कौशल कुमार, वरिष्ठ कवि; मुख्य अतिथि थीं, सुश्री राज वंती मान, प्रसिद्ध साहित्यकार; विशिष्ट अतिथि रहे, श्री दिगंबर, लेखक, अनुवादक, प्रकाशक; डॉ पुष्पलता अधिवक्ता, कहानीकार व कवयित्री और श्री प्रभात रॉय, वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी; सम्माननीय साहित्यकार प्रो. वेदप्रकाश वटुक, प्रवासी कवि आदि मंच पर आसीन रहे। समारोह का संचालन कवि डॉ. रामगोपाल भारतीय ने किया।
गीतकार श्री यशपाल कोत्सयन की सरस्वती वंदना तथा अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम में निम्न पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया:-
*कलम की आँच, प्रतिबंधित क्रांतिकारी काव्य साहित्य 1930-32 लेखिका, राज वंती मान
*रक्त ध्वज, प्रतिबंधित नाटक, लेखिका राज वंती मान
*अमर क्रांतिकारी, प्रतिबंधित जीवन वृत, लेखिका राजवंती मान
*रचनावली 3 -प्रो. वेद प्रकाश वटुक
*आजादी या मौत, ग़दर पार्टी का संक्षिप्त इतिहास लेखक प्रो. वेद प्रकाश वटुक
*मेरठ जंक्शन, उपन्यास लेखक, अरुण कुमार मानव
*Life-long search for home collections poems of Ved Prakash Batuk by Pro. Kira Hall
कार्यक्रम में प्रो. वेदप्रकाश वटुक को शाल और मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने उनके द्वारा की गई साहित्यिक सेवाओं के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्हें एक क्रांतिकारी, निडर, स्वाभिमानी, विद्वान साहित्यकार व जनवादी चिंतक बताया। उनके द्वारा रचित विपुल साहित्य भारत ही नहीं विदेशों में भी चर्चित और सम्मानित हुआ है। खास तौर से उनकी गदर पार्टी पर लेखन और क्रांतिकारी कविताएँ हिंदी और अंग्रेजी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। मुख्य अतिथि राजवंती मान ने प्रो. वटुक के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेश में भी आज प्रो. वटुक जैसा विद्वान क्रांतिकारी और विद्रोही लेखक नहीं मिलेगा। ये मेरठ का
सौभाग्य है कि प्रो. वटुक जैसे लेखक यहाँ जन्मे हैं और अमेरिका जैसे विकसित देश को छोड़ अपनी मातृभूमि भारत में अपने जीवन के अंतिम पल जी रहे हैं। संरक्षक श्री कौशल कुमार वरिष्ठ कवि, मुख्य अतिथि सुश्री राजवंती मान, श्री दिगंबर जी, प्रकाशक व साहित्यकार, पत्रकार श्री प्रभात रॉय, पत्रकार श्री शाहिद चौधरी शाहिद, निर्मल गुप्त, एम एम चंद्रा, कवयित्री डॉ. पुष्पलता अधिवक्ता कहानीकार कवयित्री, पूनम मनु राना ने प्रो. वेद प्रकाश वटुक के बारे में यादगार रोचक और गवेषणात्मक आलेख प्रस्तुत किया जिसको अभूतपूर्व सराहना मिली। पत्रकार शाहिद चौधरी ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व को गागर में सागर भर दिया। उप्र हिंदी संस्थान से पुरस्कृत युवा कथाकार व उपन्यासकार श्री अरुण कुमार मानव आदि ने भी समारोह में अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. आर के भटनागर ने कहा कि कवि और साहित्यकार समाज का मार्गदर्शक होता है इसलिए कवि को ब्रह्मा की संज्ञा दी गई है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए ताकि नवोदित रचनाकारों को अच्छा लिखने की प्रेरणा मिलती रहे। प्रो. वेद प्रकाश वटुक ने अपनी अनेक रचनायें सुनाते हुए सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया।
कविता के क्रम में श्री मुनेश त्यागी, देव कुमार गौतम, श्रीपाल मूदकर, चंद्र शेखर मयूर, सत्यपाल सत्यम की रचनाओं पर देर तक हाल श्रोताओं की तालियों से गूँजता रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुनीता वटुक, आरिफा एविस, कवि सुमनेश सुमन, प्रेम कुमार, कवि सत्यपाल सत्यम, चंद्र शेखर मयूर, धर्मपाल सिंह आर्य, जनवादी लेखक मुनेश त्यागी, अशोक कुमार, श्रीपाल शर्माजी, विनय नोक, डॉ. सुधाकर आशावादी, डॉ. सुबोध गर्ग, दिनेश शांडिल्य, निर्मल गुप्त, हरिभागवान रस्तोगी, श्याम सुंदर शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
|
|
|
|
|
|
|
|
चित्र बाएं से कवि कौशल कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. आर के भटनागर, सम्माननीय कवि प्रो. वेद प्रकाश वटुक, डॉ. रामगोपाल भारतीय, मुख्य अतिथि राजवंती मान, विशिष्ट अतिथि: डॉ. पुष्पलता, श्री दिगंबर जी
***
|
|
|
|
|
|
|
|
अपनी कलम से
“विश्व प्रैस की स्वतन्त्रता के कारण ही पूरा विश्व एक मंच पर दिखाई देता है”
|
|
|
|
|
|
|
|
द्वारा - डॉ. उमेश प्रताप वत्स
|
|
डॉ. उमेश प्रताप वत्स यमुनानगर, हरियाणा के निवासी हैं। लेखक के साथ-साथ एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। 2004 में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में 63 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णपदक प्राप्त कर चुके हैं। इनको बाँसुरी वादन का भी शौक है।
|
|
|
|
|
|
विश्व प्रैस की स्वतन्त्रता के कारण ही पूरा विश्व एक मंच पर दिखाई देता है
पत्रकारिता का महत्व वर्तमान में मात्र सूचनाओं के आदान-प्रदान से ही नहीं रह गया है अपितु यह विश्वभर में वह सशक्त माध्यम है जिसके कारण एक अबला, असहाय, दुर्बल, अनपढ़ व्यक्ति भी किसी भी रसूखदार के समक्ष न्याय के लिए, अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा सकता है अथवा कोई अन्य उनकी आवाज बन सकता है।
दुनियाभर में प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1993 में हुई। इससे पहले 3 मई 1991 में अफ्रीका के पत्रकारों ने प्रैस की स्वतंत्रता के लिए एक बयान जारी किया था जिसे “डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक” के नाम से जाना जाता है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 3 मई 1993 को “विश्व प्रेस स्वतंत्रता” दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। किसी भी लोकतांत्रिक देश में प्रेस की आजादी का मतलब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से है। यानी ये कहा जा सकता है कि ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। इसीलिए प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 3 मई को “विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस” मनाया जाता है।
साल 1993 में 3 मई को संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने पहली बार “विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस” मनाने का फैसला किया। तबसे यह प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है और प्रत्येक वर्ष इसकी एक थीम होती है। इस वर्ष “विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस” की थीम 'डिजिटल घेराबंदी के तहत पत्रकारिता' है। इसके अलावा, यूनेस्को 1997 से हर साल 3 मई को विश्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम' पुरस्कार भी देता है। यह पुरस्कार ऐसे संस्थान या व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने प्रेस के आजादी के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो। भारत के किसी भी पत्रकार या संस्थान को अभी तक यह पुरस्कार नहीं मिला है।
पत्रकारिता की दुनिया में जोसेफ पुलित्जर का नाम बहुत आदर के साथ लिया जाता है। इनका जन्म 10 अप्रैल 1847 को हंगरी में हुआ था। जब वह हंगरी से अमेरिका 1864 में आए तो उनके पास न तो पैसे थे, न जान-पहचान और सबसे बड़ी बात उन्हें अंग्रेजी बोलनी तक नहीं आती थी। किंतु अपनी बेबाक छवि व आत्म विश्वास के कारण पत्रकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुए।
जेम्स ऑगस्टस हिक्की को भारतीय पत्रकारिता का जनक कहा जाता है। उन्होंने 1780 में कलकत्ता जनरल एडवर्टाइजर के साथ भारत का पहला समाचार पत्र, बंगाल गजट लॉन्च किया। 1782 में अंग्रेजी राज की मुखर आलोचना के लिए ब्रिटिश प्रशासन द्वारा जब्त किए जाने से पहले यह पेपर सिर्फ दो साल तक चला।
यद्यपि विश्व में पत्रकारिता का आरंभ सन 131 ईस्वी पूर्व रोम में माना जाता है। उस साल पहला दैनिक समाचार-पत्र “एक्टा ड्यूरना" (दिन की घटनाएं) निकलने लगा। वास्तव में यह पत्थर की या धातु की पट्टी होता था जिस पर समाचार अंकित होते थे। ये पट्टियाँ रोम के मुख्य स्थानों पर रखी जाती थीं और इन में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति, नागरिकों की सभाओं के निर्णयों और ग्लेडिएटरों की लड़ाइयों के परिणामों के बारे में सूचनाएं मिलती थीं।
मध्यकाल में यूरोप के व्यापारिक केंद्रों में ‘सूचना-पत्र’ निकलने लगे। उन में कारोबार, क्रय-विक्रय और मुद्रा के मूल्य में उतार-चढ़ाव के समाचार लिखे जाते थे। लेकिन ये सारे ‘सूचना-पत्र’ हाथ से ही लिखे जाते थे।
15वीं शताब्दी के मध्य में योहन गूटनबर्ग ने छापने की मशीन का आविष्कार किया। असल में उन्होंने धातु के अक्षरों का आविष्कार किया। इस के फलस्वरूप किताबों का ही नहीं, अख़बारों का भी प्रकाशन संभव हो गया। सोलहवीं शताब्दी के अंत में, यूरोप के शहर स्त्रास्बुर्ग में, योहन कारोलूस नाम का कारोबारी धनवान ग्राहकों के लिये ‘सूचना-पत्र’ लिखवा कर प्रकाशित करता था। लेकिन हाथ से बहुत सी प्रतियों की नकल करने का काम महँगा भी था और धीमा भी। तब वह छापे की मशीन ख़रीद कर 1605 में ‘समाचार-पत्र’ छापने लगा। ‘समाचार-पत्र’ का नाम था ‘रिलेशन’। यह विश्व का प्रथम मुद्रित ‘समाचार-पत्र’ माना जाता है।
विश्व का प्रथम मुद्रित ‘समाचार-पत्र’ बेशक रिलेशन माना जाये किंतु विश्व का अपितु संपूर्ण ब्रह्मांड का आदि पत्रकार यदि किसी को माना जायेगा तो वह केवल देवऋषि नारद मुनि को।
देवर्षि नारद इस लोक से उस लोक में परिक्रमा करते हुए संवादों का आदान-प्रदान करते थे यानी एक लोक के समाचार दूसरे लोक तक पहुँचाने का काम करते थे। इसलिए उन्हें सृष्टि का प्रथम पत्रकार माना जाता है। देव ऋषि नारद तीनों लोकों में कभी भी कहीं भी प्रकट हो सकते हैं, नारद मुनि को पौराणिक ग्रंथों में देवताओं के प्रमुख दूत के रूप में बताया गया है। नारद मुनि न सिर्फ देवताओं तक सूचना पहुँचाते थे, अपितु वे राक्षसों को भी सूचनाएं देते थे अर्थात् पत्रकारों की नजर में श्वेत व स्याह दोनों का बराबर का महत्व होना चाहिए। निष्पक्षता ही पत्रकारिता का धर्म हो यह देवऋषि नारदजी ने ही विश्व को बताया है। नारद मुनि तीनों लोकों में हर प्रकार की सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे, इसी कारण उन्हें इस ब्रह्मांड का प्रथम पत्रकार कहा जाता है।
मीडिया का सामान्य अर्थ "संचार माध्यम" होता है। मीडिया के तीन प्रकार आमतौर पर समाचार मीडिया, सोशल मीडिया और वेब मीडिया के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन आप उन्हें अर्जित मीडिया, साझा मीडिया और स्वामित्व वाले मीडिया के रूप में भी देख सकते हैं। आधुनिक मीडिया के कुछ अन्य रूप प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, फिल्में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि हैं।
भारत में मीडिया के विकास के पहले चरण को तीन हिस्सों में बाँट कर समझा जा सकता है। पंद्रहवीं और सोलहवीं सदी में ईसाई मिशनरी धार्मिक साहित्य का प्रकाशन करने के लिए भारत में प्रिंटिंग प्रेस ला चुके थे। भारत का पहला अख़बार बंगाल गज़ट भी 29 जनवरी 1780 को एक अंग्रेज़ जेम्स ऑगस्टस हिकी ने निकाला। किसी भारतीय भाषा में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र मासिक 'दिग्दर्शक' था, जो 1818 ईस्वी में प्रकाशित हुआ। लेकिन निर्विवाद रूप से भारत का सबसे पहला प्रमुख समाचार पत्र 'संवाद कौमुदी' था। इस साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन 1821 में शुरू हुआ था और इसके प्रबंधक-संपादक थे प्रख्यात समाज सुधारक राजा राममोहन राय। 1995 में ‘द हिंदू इंटरनेट’ संस्करण रखने वाला पहला भारतीय समाचार पत्र बन गया।
मीडिया शब्द लैटिन शब्द 'मीडियम' का बहुवचन रूप है, जिसका अर्थ है 'बीच का मैदान या मध्यवर्ती'। समाचार पत्रों, रेडियो और सूचना के अन्य स्रोतों का वर्णन करने के लिए एक शब्द के रूप में इसका उपयोग संभवतः 'मास मीडिया' शब्द से निकला है, जो 1920 के दशक से विज्ञापन उद्योग में इस्तेमाल होने वाला एक तकनीकी शब्द था।
आज के दौर में डिजिटल व सोशल मीडिया पर हिंदी के बढ़ते वर्चस्व को नकारा नहीं जा सकता। आजकल जब लगभग हर मीडिया हॉउस, संस्था, व्यक्ति, सरकार, कंपनी, साहित्यकर्मी से समाजकर्मी तक और नेता से अभिनेता को सोशल मीडिया में उसकी सक्रियता, उसको फॉलो करने वाले लोगों की संख्या के आधार पर उसकी लोकप्रियता को तय किया जाता है। ऐसे में इन सबके द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुँच बनाने के लिए हिंदी या स्थानीय भाषा का प्रयोग दिखाई देता है। भारत में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के पोर्टल्स का भविष्य भी बहुत उज्ज्वल है। हिंदी पढ़ने वालों की दर प्रतिवर्ष 94 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है जबकि अंग्रेजी में यह दर 19 प्रतिशत के लगभग है। यही कारण है कि तेजी से नए पोर्टल्स सामने आ रहे हैं। अब पोर्टल के काम में कई बड़े खिलाड़ी आ गए हैं। इनके आने का भी कारण यही है कि आने वाला समय हिंदी पोर्टल का समय है। पोर्टल पर जो भी लिखा जाए वह सोच समझ कर लिखना चाहिए क्योंकि अखबार में तो जो छपा है वह एक ही दिन दिखता है, लेकिन पोर्टल में कई सालों के बाद भी लिखी गई खबर स्क्रीन पर आ जाती है और प्रासंगिक बन जाती है। एंड्रॉयड एप्लीकेशन ने हम सभी को इंफॉर्मेशन के हाईवे पर लाकर खड़ा कर दिया है। रेडियो को 50 लाख लोगों तक पहुँचने में 8 वर्ष का समय लगा था। जबकि डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू को 50 लाख लोगों तक पहुंचने में केवल 2 साल का समय लगा। आज हमारे देश में 80% रीडर मोबाइल पर उपलब्ध हैं आज देश ही नहीं पूरी दुनिया जब डिजिटल की राह पर आगे बढ़ रही है तो कहना गलत न होगा कि ऐसे परिवेश में हिंदी जैसी भाषाओं की व्यापकता और आसान हो गई है। डिजिटल वर्ल्ड में तकनीक के सहारे हिंदी जैसी भाषाओं को खास प्राथमिकता दी जा रही है। विश्व में लगभग 200 से अधिक सोशल मीडिया साइटें हैं जिनमें फेसबुक, ऑरकुट, माई स्पेस, लिंक्डइन, फ्लिकर, इंस्टाग्राम सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। दुनियाभर में फेसबुक को लगभग 1 अरब 28 करोड़, इंस्टाग्राम को 15 करोड़, लिंक्डइन को 20 करोड़, माई स्पेस को 3 करोड़ और ट्विटर को 9 करोड़ लोग प्रयोग में ला रहे हैं। इन सभी लोकप्रिय सोशल मीडिया साइटों पर हिंदी भाषा ही सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली भाषा बनी हुई है। स्मार्टफोनों पर चलने वाली वाहट्सएप्प मैसेंजर तत्क्षण मैसेंजिंग सेवा में तो हिंदी ने धूम मचा रखी है। जिस तरह से आज समाज के हर वर्ग ने डिजिटल व सोशल मीडिया को अपनी स्वीकृति दी है उससे पूरी संभावना है कि डिजिटल युग में भी हिंदी पत्रकारिता के भविष्य की अपार है। संभावनाएँ अतः हमें विश्व ‘प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ पर यह भी संकल्प लेना चाहिए कि विश्व में भारत की निष्पक्ष व हिंदी भाषा की पत्रकारिता भारत के विचार, संस्कृति व सनातन परम्परा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रयास करें।
***
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
| {C}
|
| {C}
|
{C}
| {C}
|
{C}
द्वारा -अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ. सुरेश अवस्थी,
|
|
अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ. सुरेश अवस्थी, कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत, अ.हि.स. की भारत शाखा, उत्तर प्रदेश, कानपुर के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। इन्हें बहुत से सम्मान के साथ-साथ राष्ट्रपति सम्मान एवं काका हाथरसी सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। इनके कई व्यंग्य संग्रह, कविता संग्रह एवं कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुकें हैं।
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
पहली ग़ज़ल-
आईने टूटे हुये हैं।
चेहरे क्यों रूठे हुए हैं।
सुर्खियाँ सच बोलती हैं
आँकड़े झूठे हुए हैं।
रोशनी कैसे मिलेगी
सब दिये फूटे हुए हैं।
ज़ख़्म जो तुमने दिए थे
अब वो गुल बूटे हुए हैं।
राहबर पकड़े गए सब
राहज़न छूटे हुए हैं।
उम्र भर तड़पेंगे वो भी
जो सुकूँ लूटे हुए हैं।
---
दूसरी ग़ज़ल-
तुम समर्पित हिसाब हो जाओ।
प्रेम, पावन किताब हो जाओ।
सब को मिल जायेगा जवाब स्वयं
यूँ बनो, लाजवाब हो जाओ।
कौन चादर से ढाँप पायेगा
तुम तो बस आफ़ताब हो जाओ।
रूप सीता का, ज्ञान शारदा का
लक्ष्मी, बेहिसाब हो जाओ।
जो बिछाते हैं राह में काँटे
उनकी ख़ातिर गुलाब हो जाओ।
कब तलक सहन करते जाओगे
अब उठो इंकेलाब हो जाओ।
इक क़यामत तो आ ही जायेगी
तुम ज़रा बेनक़ाब हो जाओ ।
***
गीत
पीड़ा का अनुवाद
पीड़ा का अनुवाद है कविता।
खुद से इक संवाद है कविता
बादल से जब बूंदें झरतीं
पातों की तब अंजुरी भरतीं
बाल हठें कागज की नौका
सागर की यात्राएँ करतीं
कुदरत से आबाद है कविता
खुद से इक.....
कहने को मेले पर मेले
फिर भी हम हैं निपट अकेले
संत्रासों की लहरों के संग
मांझी तो हरदम ही खेले
मन के सुख की खाद है कविता
खुद से इक ....
होंठ दबा जब हँसता कोई
मन आँगन तब बसता कोई
सपन सभी सच होने लगते
बाँहों में जब कसता कोई
सोंधी सोंधी याद है कविता
खुद से इक.....
निर्गुण आँखें सूरा खोले
सच की बानी कबिरा बोले
तुलसी गाते मर्यादा को
मीरा भक्ति प्रेम रस घोले
जन जन की फरियाद है कविता
खुद से इक संवाद है कविता
***
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
{C}
{C}
अपनी कहानियाँ
“प्रतिकार -लघुकथा”
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
 |
| |
|
|
|
{C}
 |
| |
|
द्वारा - श्री सीताराम गुप्ता
|
| |
|
श्री सीताराम गुप्ता, दिल्ली, भारत से हैं। हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओँ के जानकर हैं, जैसे: रूसी, उर्दू, फारसी एवं अरबी। आजकल दिल्ली विश्व विद्यालय में पंजाबी सिखने में लगे हैं। हिंदी से प्रेम है और आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-प्रत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।
|
| |
|
|
|
|
|
{C}
{C}
प्रतिकार -लघुकथा
सेवानिवृत्ति के उपरांत एक दिन विनय प्रकाश जी के मन में आया कि अब बुढ़ापा प्रारंभ हो गया है। मन में ये विचार आते ही वे दुखी-से हो गए लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उन्होंने अनुभव किया कि वे बूढ़े नहीं अपितु जवान होते जा रहे हैं। पहले से अधिक चुस्ती-स्फूर्ति व ताज़गी उन्हें महसूस होने लगी थी। परिस्थितियाँ अनुकूल हों तो सब कुछ संभव है और परिस्थितियाँ अत्यंत अनुकूल थीं। घर में किसी चीज़ की कमी नहीं। दौलत के अंबार नहीं लगे थे तो क्या लेकिन एक अच्छे परिवार रूपी दौलत उनके पास थी इसमें संदेह नहीं। ऊपर से चार पीढ़ियाँ घर में एक साथ होने का सुखद संयोग। आज्ञाकारी व गुणवान पुत्र व उससे भी अधिक आज्ञाकारिणी पुत्रवधू और एक नन्हा-सा प्यारा पौत्र। जितना प्यार उन्हें अपने पौत्र और पु़त्रवधू से हो गया था जीवन में कभी किसी अन्य से नहीं हुआ था और दिन-प्रतिदिन बढ़ता हुआ ये प्यार क्या कुछ करने में सक्षम नहीं था? विनय प्रकाश जी की एक ही ख़्वाहिश थी कि वे आजीवन पढ़ते-लिखते रहें। उनकी इस ख़्वाहिश को पूरा करने में पूरे परिवार का भरपूर सहयोग उन्हें मिल रहा था। उनका पौत्र इसमें सबसे अधिक सहायक था। दो साल की उम्र से ही पढ़ने-लिखने का इतना शौक कि कितना ही पढ़ा लो वो कम पड़ जाता उसकी सीखने की क्षमता व जिज्ञासा के आगे। विनय प्रकाश जी को भी बिलकुल ऐसे ही बच्चे की आवश्यकता थी। विनय प्रकाश जी फूले नहीं समाते अपने पौत्र को देखकर और उन्होंने एक दिन घोषणा कर दी, ‘‘मैं कभी बूढ़ा नहीं होऊँगा। यदि मैं बूढ़ा होना चाहूँ तो भी मेरा परिवार, मेरी पुत्रवधू और मेरा पौत्र मुझे बूढ़ा नहीं होने देंगे।’’
विनय प्रकाश जी की सेवानिवृत्ति के बाद पाँच साल तक ये सिलसिला जारी रहा अर्थात् वे निरंतर और अधिक स्वस्थ होते चले गए। तभी कोविड ने अपना तांडव प्रारंभ कर दिया। उनका पुत्र डॉक्टर था और पुत्रवधू भी डॉक्टर है। वे दोनों निरंतर एक साल तक कोविड के मरीज़ों का उपचार करते रहे। कोविड का ख़ौफ़ ज़रूर था लेकिन विनय प्रकाश जी को इस बात से बेहद ख़ुशी मिलती थी कि विषम परिस्थितियों में उनके बच्चे देश और मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। वे स्वयं को भाग्यशाली मानते थे और ऐसे में बुढ़ापा उन्हें कैसे छू सकता था। बुढ़ापा आता भी तो उनके पास तब आता जब वे खाली मिलते। या तो वे अपनी किताबों के साथ होते या फिर अपने परिवार व पौत्र के साथ। न वे कभी खाली मिले और न बुढ़ापा उनसे साक्षात्कार की हिम्मत जुटा पाया। कुछ दिन साँस लेने के बाद कोविड के नए वेरिअंट डेल्टा ने पुनः क़हर बरपा करना शुरू कर दिया। उनके दोनों बच्चे फिर जी-जान से कोविड के रोगियों के उपचार में जुट गए। इस बार कोविड ने विनय प्रकाश जी के पुत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। चार महीनों तक निरंतर संघर्ष करने के बाद उनका युवा पुत्र उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। पुत्र के वियोग व पुत्रवधू के दुख को देखकर विनय प्रकाश जी पूरी तरह से टूट गए। पुत्रवधू की पीड़ा उनसे देखी नहीं जाती थी। यदि वे अपना जीवन देकर भी उसके दुख को कुछ कम कर सकते तो भी उन्हें प्रसन्नता होती। काश! ये असंभव न होता। लेकिन ये असंभव था और अब उन्हें बूढ़ा होने से कोई नहीं रोक सकता था।
जब वे अपने पौत्र से कहते कि बेटा अब मैं बूढ़ा हो गया हूँ तो पौत्र कहता कि ‘दद्दू आप बूढ़े कहाँ हो? आप तो बिलकुल भी बूढ़े नहीं हो’। जब वे अपने पौत्र की ओर देखते व उससे बातें करते तो उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होने लगता। विनय प्रकाश जी अपने पुत्र को भुलाकर अपना सारा ध्यान अपने पौत्र की ओर केंद्रित करने के प्रयास में लग गए और हर समय उसके साथ व्यस्त रहने लगे। उन्होंने अत्यंत दृढ़तापूर्वक अपने मन में कहा, ‘‘नहीं मैं बूढ़ा नहीं होऊँगा।’’ तभी कुछ दिनों के बाद एक दिन पुत्रवधू अपने मायके गई। बार-बार बुलाने के बावजूद वो घर आने का नाम नहीं ले रही थी। कुछ दिनों के बाद एक दिन उसने वापस आने से साफ़ मना कर दिया। विनय प्रकाश जी अवाक् रह गए लेकिन वे निरंतर प्रयास करते रहे कि उनके बच्चे लौटआएँ। उनके बिना वे जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। एक दिन जब विनय प्रकाश जी उनसे मिलने गए तो उनके परिवार वालों ने घर में अंदर आने और बच्चे से मिलवाने तक से इंकार कर दिया। विनय प्रकाश जी टूटे कदमों से खाली हाथ वापस घर लौट आए। वैसे घर बचा ही कहाँ था? आठ लोगों के भरे-पूरे परिवार में मात्र तीन लोग बचे थे। फिर भी उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बूढ़ा नहीं होना है। मैं हार नहीं मानूँगा। मैं अपने बच्चों को हर हाल में वापस लेकर आऊँगा।’’ अगले दिन उनके पास एक फोन आया। फोन पुलिस स्टेशन से था। कहा गया कि आपकी बहू ने आपके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है अतः फ़ौरन आकर मिलें। विनय प्रकाश जी उसी समय उठकर पुलिस स्टेशन चले गए। जब वे पुलिस स्टेशन से लौटे तो एकदम बूढ़े हो चुके थे।
***
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
{C}
{C}
"बाल विभाग ( किड्स कार्नर)"
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
"दसवीं की परीक्षा के बाद असमंजस की स्थिति से बाहर निकले विद्यार्थी"
|
|
|
|
|
|
{C}
| {C}
|
{C}
सुश्री मनु शर्मा
सुश्री मनु शर्मा, ‘भारती’ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा से हैं। वहाँ वे फिजिक्स में शिक्षा ग्रहण कर रही है। ‘विज्ञान’ की विद्यार्थी होते हुए भी इन्हें हिंदी भाषा से लगाव है।
***
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
दसवीं की परीक्षा के बाद असमंजस की स्थिति से बाहर निकले विद्यार्थी
वर्ष का नया सत्र प्रारंभ होते ही विद्यार्थियों में भविष्य के लिए असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि वह दसवीं के बाद किस दिशा में जाएं विशेषकर अमेरिका से बाहर के अन्य कई देशों में। यह स्थिति उस समय और पेचिदा बन जाती है जब विद्यार्थी की रुचि जाने बिना उस पर दबाव बनाया जाता है कि तेरी बुआ की लड़की ने मेडिकल लिया है तू भी मेडिकल ही ले या वर्मा जी के बेटे ने नॉन मेडिकल लिया है, उसकी माँ कह रही थी कि वह इंजिनीयर बनेगा तो तू भी तो इंजीनियर बन सकता है। देश की अथवा हमारे ऑफिस में शर्मा जी की बेटी ने कॉमर्स लिया है वे बेटी को सीए बनाना चाहते हैं। ऐसे में विद्यार्थी इतना उलझ जाता है कि वह यह निर्णय ही नहीं कर पाता कि वह रिश्तेदारों, पड़ोसियों के हिसाब से अपनी दिशा तय करें या घरवालों के कहने पर अथवा अपनी रुचि के अनुसार। वास्तव में अप्रैल माह में दसवीं की परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी इस उधेडबुन में लगा रहता है कि वह किस स्ट्रीम में अपना कैरियर बनाये। कृपया परीक्षा परिणाम आने से पहले ही विद्यार्थी पर अनेक प्रकार के दबाव रहते हैं किंतु ऐसे में विद्यार्थी को यही उक्ति अपनानी चाहिए कि “सुनो सबकी करो अपने मन की”।
किसी भी निर्णय को लेने से पहले विद्यार्थी सभी विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। उसके आजकल गूगल सर्च इंजन का प्रयोग इस कार्य को आसान बना देता है। पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद किस विषय पर हमारी कितनी पकड़ है, हमारी रुचि किस ओर है तथा हम भविष्य में बनना क्या चाहते हैं, इन सब बातों पर विचार-विमर्श अत्यंत आवश्यक है।
दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देकर रिजल्ट आने के बाद ही हम सही निर्णय ले पाते हैं कि हमारे रिजल्ट के अनुसार कौन-सी स्ट्रीम हमारे लिए उपयुक्त रहेगी।
अगर आपको साहित्य पढ़ने में, इतिहास, राजनीति शास्त्र आदि में रूचि है तो आपको आर्ट्स स्ट्रीम के विषय लेने चाहिए। आगे जाकर एक अच्छे पॉलीटिशियन, वकील, कोर्ट जज बन सकते हैं और आप हिंदी संस्कृत के प्रोफेसर, पॉलिटिक्स में प्रवेश, प्रशासनिक सेवा, वकील, समाज सेवा कर सकते हैं।
आर्ट्स के बाद में जो दूसरी स्ट्रीम है वह है कॉमर्स। इसे आर्ट्स से कुछ ज्यादा महत्व दिया जाता है क्योंकि इस स्ट्रीम के लिए आपको 10 वीं कक्षा में 60% के करीब अंक लाने होते हैं। यदि आपको बैंकिंग में रुचि है या फिर आप सीए बनना चाहते हैं या फिर आगे जाकर के कंप्यूटर की पढ़ाई करनी है तो यह विषय आपके लिए है। इस विषय को करने के बाद आप बैंक में मैनेजर, अकाउंटेंट इत्यादि बन सकते हैं। तो अगर आप इन सब में रुचि रखते हैं तो आप इस विषय का चुनाव कर सकते हैं। कॉमर्स का चुनाव करने के बाद अकाउंटेंसी, इकनॉमिक्स, मैथमेटिक्स, इंग्लिश आदि विषयों की पढ़ाई करनी होती है।
यदि आप पढ़ाई को बहुत महत्व देते हैं और आपकी चार-पाँच घंटे तक बैठने की क्षमता है तो आपको साइंस स्ट्रीम का चुनाव करना चाहिए।
दसवीं के बाद साइंस विषय का बहुत महत्व है यानी इस विषय की माँग आगे जाकर के काफी ज्यादा है। यह विषय वही बच्चे लेते हैं जो पढ़ाई में ज्यादा होशियार होते हैं क्योंकि यह विषय पढ़ना थोड़ा मुश्किल है। अगर आपको आगे जाकर इंजीनियर, डॉक्टर, साइंटिस्ट बनना है तो आप इस विषय का चुनाव कर सकते हैं। दसवीं कक्षा के बाद साइंस विषय के दो भाग है, पहला है मेडिकल और दूसरा है नॉन मेडिकल। तकनीकि में रूचि रखने वाले दसवीं कक्षा के बाद नॉन मेडिकल लेने का विचार कर सकते हैं।
अगर आपको डॉक्टर बनना है तो आपको मेडिकल साइंस चुनना होगा, जहाँ आपको मैथ्स की जगह जीव विज्ञान पढ़ाया जाता है और अगर आपको इंजीनियर बनना है तो नॉन मेडिकल साइंस चुनना होगा, जिसके लिए फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ्स अनिवार्य रूप से पढ़ने होते हैं। इसमें हम कम्प्यूटर, बायोटेक्नोलॉजी आदि विषय भी ले सकते हैं।
यदि आप दसवीं के बाद स्कूल जाने की बजाय प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो ऐसे बहुत से संस्थान हैं जो आपको 10 वीं के बाद डिप्लोमा कोर्सेस करवाते हैं जो कि आपको जल्दी काम (Job) दिलवाने में मदद करते हैं।
विज्ञान वर्ग से नॉन मेडिकल के विद्यार्थी ज्यादातर इंजीनियरिंग की ही तैयारी करते हैं। लेकिन उनके लिए सिर्फ इंजीनियरिंग ही कॅरिअर नहीं है। विद्यार्थी शिक्षण, सेना, मर्चेंट नेवी, फील्ड ऑफिसर, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
यदि छात्र सामान्य श्रेणी से आते हैं और मेडिकल में कैरियर बनाना चाहते हैं तो उन्हें उच्च अंकों के साथ 10+2 पास करनी होगी और पीसीबी में कम से कम 55% का कुल स्कोर प्राप्त करना होगा। अगला कदम एनईईटी है, एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जो भारतीय मेडिकल स्कूल (एमबीबीएस) के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है। 12वीं नॉन-मेडिकल के बाद कुछ आकर्षक कोर्स हैं जैसे बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक/बीई) बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीएर्क) बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) आदि।
अतः सभी स्ट्रीम की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद यदि विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार स्वेच्छा से आगे बढ़ते हैं तो सफलता उनकी प्रतीक्षा में अवश्य ही खड़ी रहेगी।
***
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति एवं सभी हिंदी प्रेमियों की ओर से
भावभीनी श्रद्धांजलि
|
|
|
|
|
|
{C}
| {C}
|
{C}
श्री अरुण मणिलाल गाँधी
(14 अप्रैल 1934 - 2 मई 2023)
स्वर्गीय श्री अरुण मणिलाल गाँधी एक दक्षिण अफ्रीकी मूल के भारतीय-अमेरिकी लेखक, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता और मणिलाल गाँधी के बेटे हैं , इस प्रकार राष्ट्रवादी नेता महात्मा गाँधी के पोते हैं । 2017 में, उन्होंने ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर’ और ‘मेरे दादा महात्मा गाँधी’ के नाम से पुस्तक भी प्रकाशित की है । अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शतत नमन।
***
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
{C}
{C}
“संवाद” की कार्यकारिणी समिति
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
प्रबंद्ध संपादक – सुशीला मोहनका, OH, sushilam33@hotmail.com
सहसंपादक – अलका खंडेलवाल, OH, alkakhandelwal62@gmail.com
डिज़ाइनर – डॉ. शैल जैन, OH, shailj53@hotmail.com
तकनीकी सलाहकार – मनीष जैन, OH, maniff@gmail.com
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
| {C}
|
{C}
{C}
 |
| |
|
सुशीला मोहनका
(प्रबंध सम्पादक)
|
| |
|
बुद्ध पूर्णिमा, रविन्द्रनाथ जयंती एवं गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करती हूँ।
आशा करती हूँ कि अभी Covid-19 की SARS-CoV-2 के प्रकोप से अपना एवं अपने परिवार का सावधानी पूर्वक पूरा ध्यान रख रहे होंगे। यह बहुत आवश्यक है कि आप सरकार के बनाये स्वास्थ्य नियम का पूरी तरह से पालन करें, मास्क लगायें, छ: फिट की दूरी रखें और वैक्सीन अवश्य लगवायें एवं स्वस्थ्य रहें।
जनवरी, २०२२ से मासिक ‘संवाद’ में बालकों और युवा वर्ग को भी जगह देने का प्रावधान किया गया है – बच्चों के द्वारा, बच्चों के लिये और बच्चों के शुभचिंतकों की कलम से लिखी रचनाओं को भी इसमें स्थान दिया जा रहा है। सभी पाठकों से निवेदन है कि इस दिशा में लेखन कार्य प्रारम्भ करें, अपनी रचनायें भेजें तथा औरों से भी भिजवायें।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति का २१वाँ द्विवार्षिक अधिवेशन: इस बार कारमेल, इंडिआना, अमेरिका में २८ एवं २९ जुलाई २०२३ को होने जा रहा है, इस अधिवेशन का मूल विषय: ‘अगली पीढ़ी के लिए हिंदी शिक्षा’ (Hindi Education for the Next Generation) है। इस अवसार पर एक सुरुचि पूर्ण सुन्दर रंगीन स्मारिका भी प्रकाशित की जा रही है। स्मारिका में आप सबका पूर्ण सहयोग अपेक्षित है |लेखकों एवं रचनाकारों के लिए विशेष सूचना। अधिवेशन के शुभअवसर पर पुस्तकों का विमोचन, लोकार्पण भी होगा। अधिवेशन की अग्रिम सूचना इस संवाद पत्र में अच्छी तरह दी गयी है। कृपया चारों डॉक्यूमेंट अच्छी पढ़ पढ़कर अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको किस किस कार्यक्रम को प्राथमिकता देनी है।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति ‘संवाद’ अप्रैल २०२३ का अंक पढ़कर जिन्होंने प्रतिक्रया भेजी हैं उनको धन्यवाद। आप सभी से विशेष अनुरोध है कि ‘संवाद’ का मई २०२३ का अंक भी अच्छी तरह पढ़कर अपनी पसन्द, नापसंद लिखकर भेजें। आपकी प्रतिक्रिया आने से सम्पादक-मंडल को अपना कार्य करने में आसानी होगी। अगर और कोई किसी विशेष कार्य के लिए अपनी सेवा अर्पित करना चाहते हैं तो निःसंकोच हमें बताने का कष्ट करें।
सहयोग की अपेक्षा के साथ,
सुशीला मोहनका
sushilam33@hotmail.com
***
|
| |
|
|
|
|
|
| {C}
|
| {C}
|
{C}
{C}
रचनाओं में व्यक्त विचार लेखकों के अपने हैं। उनका अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की रीति - नीति से कोई संबंध नहीं है।
|
|
|
|
|
|
| {C}
|
| {C}
|
| {C}
|
| {C}
|
| {C}
|
{C}
{C}
|
|
{C}
{C}
{C}
 |
|
|
{C}
|
|
|
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
This email was sent to {{ contact.EMAIL }}You received this email because you are registered with International Hindi Association
mail@hindi.org | www.hindi.org
Management Team
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
{C}
{C}
© 2020 International Hindi Association
|
|
|
|
|
|
|
|