संवाद - June 2021

संवाद - June 2021


 
 
 
INTERNATIONAL HINDI ASSOCIATION'S NEWSLETTER
जून 2021, अंक 1 | प्रबंध सम्पादक: सुशीला मोहनका
 
 
Human Excellence Depends on Culture. The Soul of Culture is Language
भाषा द्वारा संस्कृति का प्रतिपादन
 
 
 
अध्यक्षीय संदेश
 
- अजय चड्ढा
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति की प्रथम मासिक ई-पत्रिका 'संवाद' सभी को समर्पित है। कोविड आपदा के बावजूद समिति के कार्यक्रम हो रहे हैं और त्रैमासिक ‘विश्वा’ पत्रिका के माध्यम से अपनी गति-विधियों की सूचना आप सब तक पहुँचती रही है। जल्दी-जल्दी आप तक समिति की गति विधियों के समाचार पहुँचाने के उद्देश्य से ही इस समाचार पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से पत्रिका का प्रकाशन मासिक रखने का प्रयास है। अपनी प्रतिक्रिया, विचार, और टिप्पणियां हमें अवश्य भेजें। प्रतीक्षा रहेगी। कोरोना महामारी के समय में पूरी दुनिया जीवन रक्षा की चिंता में लगी हुई है। संकट की इस घड़ी में जो वैश्विक नुकसान हुआ है, उसका दु:ख हम सबको है। शोक संतप्त परिजनों और पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।
 
 
आगामी कार्यक्रम
 
 
 
 
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति का २०वां अधिवेशन
 
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति का २०वां अधिवेशन संयुक्त राज्य अमेरिका के महानगर क्लीवलैंड, ओहायो में ७, ८, ९ अक्टूबर २०२१ को (tentative date) संभावित रूप से होना निश्चित हुआ है। तीन दिनों के अधिवेशन का मूल विषय ‘दूसरी भाषा के रूप में हिंदी सीखने और सिखाने की विधि’ (Teaching and Learning Techniques for Hindi as a 2nd Language) होगा। अधिवेशन के समय अन्य गतिविधियाँ भी इसी लक्ष्य की पूरक रहेंगी। बच्चों के लिए प्रवेश नि:शुल्क कर हिंदी और तत्संबंधित सांस्कृतिक पहलुओं की ओर युवा पीढ़ी को कैसे आकर्षित किया जाए,  इस विषय पर भी ध्यान केंद्रित करने का प्रस्ताव है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति की वर्तमान निदेशक, श्रीमती किरण खेतान अधिवेशन की संयोजिका (convener) नियुक्त की गई हैं। उत्तर-पूर्व ओहायो शाखा की वर्त्तमान अध्यक्षा, डॉ. शोभा खंडेलवाल, एवं भूतपूर्व अध्यक्षा, श्रीमती रेणु चड्ढा सह-संयोजिका के रूप में इस यज्ञ में योगदान करेंगी।
 
 
 
हिन्दी समर कैंप
 
६ से १५ वर्ष की आयु के बच्चों के लाभार्थ, प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति की ओहायो शाखा द्वारा सुगम तीन सप्ताह का एक ग्रीष्मकालीन हिन्दी शिविर (summer camp) ५ से २३ जुलाई २०२१ को आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के शिविर का मुख्य विषय है 'देखिए और जानिए: मुझे और मेरी दुनिया को' (Show and Tell: Me and my world)। कोविड-१९ की महामारी के कारण यह शिविर पुनः ऑनलाइन ज़ूम के माध्यम से आभासी स्वरूप में ही होगा और इसमें ओहायो के बाहर के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। समय प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार १० बजे से १२ बजे का होगा। अत: कुल शिक्षण का समय ३० घंटे होगा। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए कृपया वेबसाइट पर जाएँ अथवा शिविर संचलिका श्रीमती किरण खेतान से 330-622-1377 या kirankhaitan@yahoo.com पर संपर्क करें।
 
 
शाखाओं के कार्यक्रम
 
 
 
 
उत्तरपूर्व ओहायो शाखा: विश्व हिंदी दिवस, १० जनवरी २०२१
 
- अलका खंडेलवाल, क्लीवलैंड द्वारा
पहली बार डॉ. शोभा खंडेलवाल की अध्यक्षता में आभासी ‘विश्व हिंदी दिवस’ का आयोजन ज़ूम के द्वारा किया गया जिसमें ४५० से अधिक लोग ज़ूम और फेसबुक के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। अमेरिका के १५ राज्यों से एवं विश्व के अन्य देशों भारत, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम से भी लोग जुड़े। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य युवा पीढ़ी में हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति रूचि पैदा करना रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि चोपड़ा और श्रीमती सुनीता द्विवेदी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चड्ढा, न्यासी अध्यक्षा श्रीमती सुशीला मोहनका एवं स्थानीय शाखा अध्यक्षा डॉ. शोभा खंडेलवाल ने विभिन्न तरीको से हिंदी को आगे बढ़ाने की बात करी, आजीवन सदस्यों की वृद्धि की भी बात की और संकल्प पत्र का परिचय कराया। विस्तृत समाचार शाखा वेबसाइट पर देखें
 
 
 
 
ह्यूस्टन, टेक्सास शाखा: कवि-सम्मेलन, २१ मार्च २०२१
 
- स्वपन धैर्यवान, ह्यूस्टन द्वारा
पहली बार कोरोना के आपदा काल में आभासी और आमने-सामने का संयुक्त कवि-सम्मेलन हुआ। ७ कवि और १४ दर्शक तथा सहयता करने वाले मंच पर थे। ज़ूम तथा फेसबुक के द्वारा लगभग ३०० लोगों ने इसका आनंद उठाया। विस्तृत समाचार ह्यूस्टन शाखा फेसबुक पेज पर देखियें
 
 
वाशिंगटन, डी.सी. शाखा:
विलम्बित विश्व हिन्दी दिवस, अप्रैल १८, २०२१
 
- डॉ. हरिहर सिंह, वाशिंगटन, डी.सी. द्वारा
वाशिंगटन, डी सी - अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति वाशिंगटन, डी.सी. शाखा ने रविवार, अप्रैल १८, २०२१ को विलम्बित विश्व हिंदी दिवस २०२१ का आयोजन ज़ूम लिंक पर किया। यहाँ पूरा पढ़े
 
 
 
गुलाब-जयंती
 
- डॉ. शोभा खंडेलवाल, क्लीवलैंड द्वारा
रविवार २१ फरवरी २०२१ को प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकवि स्व. गुलाब खंडेलवाल जी के ९७ वें जन्मदिन के अवसर पर एक गीत और गज़ल की शाम का आयोजन ज़ूम पर किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में सफलता पूर्वक मनाया गया। ज़ूम पर लगभग १७० से अधिक लोगों ने अमेरिका के विभिन्न शहरों और भारत से जुड़ कर देखा। इस अवसर पर स्व. गुलाब जी की 'गज़ल गंगा और उसकी लहरें' का लोकार्पण भारत से जुड़े हुए श्री ज़हीर कुरैशी और डॉ कुंवर बेचैन के कर कमलों से हुआ। महाकवि के २१ भक्ति गीतों और गज़ल के पुष्प गुच्छ को देवनागरी तथा रोमन लिपि में स्मारिका के रूप में संकलित कर दर्शकों को इलेक्ट्रॉनिकली भेजा गया। उन्होंने बताया कि महाकवि गुलाब खंडेलवाल एक कर्म-योगी थे जिन्होंने लगभग १००० गीतों की रचना की तथा साहित्य से संगीत को जोड़कर हिंदी साहित्य की बहुत बड़ी सेवा की है। उनका रचित खंडकाव्य ‘आलोक वृत्त’ १९७६ से अभी तक उत्तर प्रदेश के इंटर के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जा रहा है। गुलाब जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित सात विषयों पर पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है और तीन पर अभी काम चल रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अमेरिका और भारत से जुड़े सभी प्रतिभागियों ने तत्पश्चात गुलाब जी की रचनाओं को विभिन्न विधाओं में सुनाकर दर्शकों को अभीभूत किया। कार्यक्रम का वीडियो देखें
 
 
नई शाखाओं का सूत्रपात
 
 
 
 
इंडियाना
 
अ.हि.स. की शाखा संयोजन समिति के कार्यकर्ता श्रीमती अनीता सिंघल, डॉ. के. डी. उपाध्याय एवं श्री महेश देराश्री के  सदप्रयासों से इंडियाना शाखा का सूत्रपात किया गया। संस्थापक (Founding) अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मनोनीत किये गए। शाखा के सूत्रपात के बाद ८ आजीवन सदस्य जुड़े हैं। शाखा काफी सक्रिय है। अपना फेसबुक पेज एवं WhatsApp ग्रुप भी बनाया है, ज़ूम में हिंदी की कक्षाओं से विद्यार्थियों को जोड़ा और अपना सन्देश जनता-जनार्दन तक पहुँचाया है। शीघ्र ही सदस्यों की आवश्यक संख्या पूरी होते ही शाखा प्राधिकारिक रूप से अ.हि.स. चार्टर द्वारा पूर्णतः स्थापित हो जाएगी।
 
 
शेर्लोट, नॉर्थ कैरोलिना
 
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की शाखा संयोजन समिति के कार्यकर्ता श्रीमती अनीता सिंघल, डॉ. के. डी. उपाध्याय एवं श्री महेश देराश्री के सदप्रयासों से शेर्लोट, नॉर्थ कैरोलिना शाखा का सूत्रपात किया गया। संस्थापक अध्यक्ष प्रिया भारद्वाज मनोनीत की गई। ३१ अक्टूबर २०२० की शाम को दीपावली के उपलक्ष्य में ज़ूम पर काव्य-संध्या के रूप में शाखा का प्रथम कार्यक्रम मनाया गया, साथ ही ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति’ के लक्ष्य का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
 
 
नये सदस्य
 
 
पिछली तिमाही में बने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति के नये आजीवन सदस्यों का स्वागत है:
1. Mr. Prakash Srivastava, Greenwood, IN
2. Mr. Aditya Shahi, Carmel, IN
3. Dr. DeoVrat Singh, Greenwood, IN
4. Mr. Raghvendra Bhadouriya, Fishers, IN
5. Dr. Anil Jain, Greenwood, IN
6. Dr. Kumar Abhinava, Zionsville, IN
7. Mr. Pranav Pandya, Carmel, IN
8. Dr. Mithelesh Das, Zionsville, IN
 
 
 
सम्पादकीय
 
- सुशीला मोहनका
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति परिवार के सभी मानद सदस्यों का अभिवादन, आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि समिति का परिवार धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है। कई प्रदेशों में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की स्थानीय शाखाएं है। स्थानीय शाखाओं में भी पहले से अधिक जागरूकता आई है। इस कोरोना महामारी के कारण आमने-सामने बैठकर कोई कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है। पर आज के वैज्ञानिक युग ने इन्टरनेट की सुविधा देकर हमें कार्यक्रम करने के लिए दूसरा रास्ता प्रदान किया और समिति ने इसका लाभ भी उठाया है। आप सभी जानते है कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका ‘विश्वा’ पिछले ३६ वर्षों से प्रकाशित हो रही है। ‘विश्वा’ के माध्यम से समिति अपनी गतिविधियों की सूचना भी आप तक पहुँचाया करती है। धीरे-धीरे समिति की गतिविधियाँ बढ़ रही है इसलिये समिति के समाचार अधिक होने लगे और साहित्य के लिए कम स्थान बचने लगा। इस संकट से निकलने के लिए समिति ने यह निर्णय लिया कि ‘मासिक संवादपत्र’ (Monthly Newsletter) प्रकाशित करना चाहिए। इसी लक्ष्य की पूर्ती के लिए यह ‘मासिक संवादपत्र' आपके सामने प्रस्तुत है। आशा करती हूँ आप इसे अच्छी तरह पढ़ेंगे, अपनी प्रतिक्रियाएँ भेजेंगे, अपने यहाँ के समाचार भी फोटो सहित समय पर भेजेंगे।
 
Support us while you shop at Amazon - 100% Free
Click here to learn more
Advertize with us - Extend your global reach
Click here to learn more
 
 
Facebook
YouTube
 
 
This email was sent to sushilam33@hotmail.com
You received this email because you are registered with International Hindi Association
 
 
 
SendinBlue
 
 
© 2020 International Hindi Association