DECEMBER INTERNATIONAL HINDI ASSOCIATION'S NEWSLETTER
दिसम्बर 2025, अंक ५३ प्रबंध सम्पादक: श्री आलोक मिश्र। सम्पादक: डॉ. शैल जैन
|
|
|
Human Excellence Depends on Culture. The Soul of Culture is Language
भाषा द्वारा संस्कृति का प्रतिपादन
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति परिवार के सभी सदस्यों एवं संवाद के पाठकों का अभिनंदन !
दिसंबर 2025 मेरे कार्यकाल के दो सालों का अंतिम माह है और ये दो साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष के रूप में, मैं गर्व पूर्वक यह साझा करना चाहती हूँ कि वर्ष 2024-2025 के दौरान हमारी राष्ट्रीय समिति की विभिन्न शाखाओं और आउटरीच राज्यों ने भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं युवा जुड़ाव के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। समिति की सभी शाखाओं ने अत्यंत समर्पण भाव, रचनात्मकता और सामूहिक प्रयासों के साथ हिंदी, भारतीय संस्कृति को अमेरिका के भारतीय समुदायों के जन- जन तक पहुँचाने का और हमारी दृश्यता (visibility) को विस्तृत करने का सराहनीय प्रयास किया है । मैं दिल से सबों को धन्यवाद देती हूँ और आशा करती हूँ कि आप सभी आगे भी इसी प्रकार सहयोग देंगे ताकि हमारी समिति अपने उद्देश्यो की प्राप्ति में सफल हो सके।
2024-25 में इंडियाना शाखा में युवा समिति की स्थापना हुई और युवा काफ़ी अच्छी तरह समिति से जुड़ रहे हैं । उत्तर पूर्व ओहायो शाखा में युवा समिति की फिर से स्थापना हुई और युवाओं का जुड़ना हो रहा है । शार्लोट में नई शाखा स्थापित हुई और उन्हें चार्टर मिला ।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति के राष्ट्रीय नवनीत पदाधिकारी 2026-27 के अध्यक्ष- श्री संजीव जायसवाल, कोषाध्यक्ष- श्री चार्ली पटेल तथा सचिव- श्री उमेश कुमार हैं । मैं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत करती हूँ तथा संगठन को अपना समय और प्रयास देने के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ देती हूँ।
समिति शाखाओ के वर्ष 2026–27 के नए पदाधिकारियों की जानकारी हमें इंडियाना, ह्यूस्टन तथा उत्तर-पूर्व ओहायो शाखा से प्राप्त हो चुकी है। अन्य सभी से विनम्र अनुरोध है कि वे अपनी जानकारी शीघ्रातिशीघ्र राष्ट्रीय टीम को भेजें।
समिति की ई-मासिक पत्रिका ‘संवाद’ में नये लेखकों को अपनी रचनाओं प्रकाशित करने का अवसर दियाजाता है। भारतीय संस्कृति एवं हिन्दी भाषा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रकाशित किया जाता है। हमारीशाखाओं और आउटरीच राज्यों के कार्यक्रमों और साथ ही दूसरे प्रोग्राम जो हमारी संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप अमेरिका या अन्य देशों में होते हैं उन्हें भी प्रकाशित करने की कोशिश करते हैं। आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि अपनी शाखाओं के समाचारों और अपनी अप्रकाशित रचनाओं को हमसे साझा करें।
हमारी त्रैमासिक पत्रिका ‘विश्वा’ का अक्टूबर अंक आपको मिल गया होगा। इस मुद्रित प्रति को पहुँचाने में कुछ दिक्कतों के कारण आप तक पहुँचने में ज़्यादा समय लगा। एक बार ये डाकघर से वापस हमारे प्रकाशन को भेज दी गई थीं। मैं पूरी ‘विश्वा’ टीम को धन्यवाद देती हूँ कि उनकी कोशिशों के कारण हम ‘विश्वा’ पत्रिका को दोबारा पोस्ट कर आप सभी तक पहुँचा पाए।
समिति के कोई विशेष कार्य करने के लिए यदि आप अपनी सेवा अर्पित करना चाहते हैं तो निःसंकोच हमें बताने का कष्ट करें। आपके विचारों और सुझावों का हमेशा स्वागत है।
धन्यवाद
शैल जैन
डॉ. शैल जैन
राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति २०२४-२५
ईमेल: president@hindi.org; shailj53@hotmail.com
सम्पर्क: 330-421-7528
***
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति- राष्ट्रीय आगामी सत्र कार्यकारिणी मंडल की घोषणा
जनवरी 1, 2026 – दिसम्बर 31, 2027
|
|
|
|
|
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति के कार्याधिकारी मण्डल (Officers) २०२६-२०२७ सत्र हेतु मनोनीत सूची (स्लेट) निम्नलिखित है:
१. श्री संजीव जायसवाल (टैक्सस) अध्यक्ष (पूर्व सचिव)
२. श्री उमेश कुमार (टेन्नसी) सचिव (पूर्व प्रौद्योगिकी-समिति अध्यक्ष)
३. श्री चन्द्रकांत पटेल (टैक्सस) कोषाध्यक्ष (पूर्व कोषाध्यक्ष)
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति- इंडियाना शाखा
2026 –2027 शाखा नियुक्तियाँ
द्वारा : श्रीमती विद्या सिंह
|
|
|
|
|
श्री आदित्य कुमार — अध्यक्ष
डॉ. कुमार अभिनव — सचिव
श्रीमती विद्या सिंह — सलाहकार
डॉ. महेश गोयल — सलाहकार
डॉ. राकेश कुमार — सलाहकार
***
युवा समिति :
अन्विता राजपूत , अध्यक्ष
अन्वी जमनीस, सह अध्यक्ष
अनसी तोखी, कार्यक्रम समन्वयक
एंजेल गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक
एकता गुप्ता , कार्यक्रम समन्वयक
***
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति- उत्तर पूर्व ओहायो शाखा
2026 –2027 शाखा नियुक्तियाँ
द्वारा : अश्विनी भारद्वाज
|
|
|
|
|
डॉ. राकेश रंजन — अध्यक्ष
डॉ. सोमनाथ राय —सह अध्यक्ष सचिव
श्रीमती समृद्धि जैन — सचिव
श्री अश्विनी भारद्वाज — कोषाध्यक्ष
डॉ. शोभा खण्डेलवाल — सलाहकार
श्रीमती किरण खेतान — समन्वय अधिकारी
***
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति- हूस्टन शाखा
2026 –2027 शाखा नियुक्तियाँ
द्वारा :स्वपन धैर्यवान
|
|
|
|
|
श्री सौन्दर्य सोहनी — अध्यक्ष
मिस निशा मिरानी — सचिव
श्री प्रफुल गाँधी — कोषाध्यक्ष
श्री फ़तेह अली चतुर — सह अध्यक्ष
***
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति -- हास्य कवि सम्मेलन 2026
द्वारा : आलोक मिश्रा , अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति न्यासी समिति
|
|
|
|
|
छह सप्ताह का हास्य कवि सम्मेलन शुक्रवार, 10 जुलाई से प्रारंभ होकर रविवार, 16 अगस्त तक चलेगा। यह कार्यक्रम कविता और हास्य का सुंदर संगम होगा, जो श्रोताओं को भरपूर हँसी और आनंद प्रदान करेगा।
यदि आप अपने शहर में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित करने में रुचि रखते हैं, तो कृपया जल्द हमसे संपर्क करें । यात्रा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से हम आपकी प्राथमिकताओं का यथासंभव ध्यान रखेंगे। कृपया ध्यान दें कि कवियों की यात्रा को सहज और प्रभावी बनाने के लिए निकटवर्ती तीन शहरों को मिलाकर एक सप्ताहांत समूह बनाया जाएगा।
हमें आशा है कि आप 2026 के हास्य कवि सम्मेलन को भव्य सफलता बनाने में हमारे साथ जुड़ेंगे!
***
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति --हूस्टन शाखा
विश्व हिंदी दिवस 2026
द्वारा :स्वपन धैर्यवान, न्यासी समिति सदस्य
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति --वाशिंगटन डी.सी. शाखा
विश्व हिंदी दिवस 2026
द्वारा :चौधरी प्रताप सिंह, अध्यक्ष, वाशिंगटन डी.सी. शाखा
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति – वाशिंगटन डी.सी. शाखा के समस्त सम्मानित सदस्यों को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि 11 जनवरी 2026 को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन भारतीय दूतावास के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम दूतावास प्रांगण में आयोजित होता रहा है, किंतु इस वर्ष इसे दूतावास के बाहर स्थित एक विद्यालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में आप सभी के पूर्ण सहयोग एवं सहमति की अत्यंत आवश्यकता है।
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि अपने-अपने संपर्क में आने वाले बच्चों को इस हिंदी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम से संबंधित शेष सभी विवरण भारतीय दूतावास द्वारा जारी आमंत्रण-पत्र में उपलब्ध हैं, जिसे इस सूचना के साथ संलग्न किया जा रहा है। साथ ही, सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएँ।
धन्यवाद।
चौधरी प्रताप सिंह, अध्यक्ष, वाशिंगटन डी.सी. शाखा
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति --उत्तरपूर्व ओहायो शाखा
विश्व हिंदी दिवस 2026
द्वारा : अश्विनी भारद्वाज, अध्यक्ष, उत्तरपूर्व ओहायो शाखा
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति --उत्तरपूर्व ओहायो शाखा रिपोर्ट
मेयरों के साथ दिवाली, अक्टूबर , 2025
प्रस्तुति : डॉ. शैल जैन, उत्तरपूर्व ओहायो शाखा
|
|
|
|
|
अक्टूबर महीने में उत्तर पूर्व ओहायो शाखा ने स्थानीय समिति आईएफ़ यू एस ए ( IFUSA) संस्था के साथ मिल कर तीन स्थानीय मेयरों के साथ दिवाली मनाई । मुझे इन तीनों कार्यक्रम में उपस्थित होने का सौभाग्य मिला । आईएफ़ यूएसए (IFUSA) ने ये कार्यक्रम का आयोजन किया और उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति, उत्तर पूर्व ओहायो शाखा और ७-८ अन्य भारतीय संस्था ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । यह पहल विविधता के सम्मान और हमारी भारतीय संस्कृति एवं दीवाली पर्व के प्रति जागरूकता फैलाने का सुंदर उदाहरण रही। इस अवसर पर विभिन्न भारतीय संस्थाओं की एकजुट उपस्थिति ने हमारी एकता और सहयोग की भावना को भी प्रदर्शित किया।
***
|
|
 |
दीवाली – उत्सव। ब्रॉडव्यू हाइट्स, ओहायो के मेयर सैम अलाई के साथ
15 अक्टूबर प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, ब्रॉडव्यू हाइट्स सिटी हॉल ।
|
|
 |
|
|
|
दिवाली – पार्मा शहर, ओहायो के मेयर श्री टिमोथी जे. डीगेटर तथा नगर के अधिकारियों एवं सामुदायिक नेताओं के साथ उत्सव मनाते हुए। अक्टूबर 16 , 2025.
|
|
|
|
|
दिवाली उत्सव –इंडिपेंडेंस शहर के मेयर श्री ग्रेगरी कर्ट्ज़, नगर के अधिकारियों, व्यवसायिक जगत एवं सामुदायिक नेताओं के साथ उत्सव का आयोजन।
अक्टूबर 21, 2025 at 11:30 am .
|
|
|
|
|
सामुदायिक कार्यक्रम
हिंदी दिवस 2025 सितम्बर समारोह-- शैंटिली, वर्जीनिया
द्वारा : विनीता तिवारी, वर्जिनिया
|
|
|
|
|
यह एक इत्तेफ़ाक़ ही था कि इस वर्ष, सितम्बर के दूसरे सप्ताह में भारत की प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती कीर्ति काले जी का वर्जीनिया में आना हुआ, जिसकी वजह से शैन्टिली, वर्जीनिया में स्थित इंडिया कल्चरल एंड स्पिरिचुअल सैंटर में लगभग प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले ‘हिंदी दिवस’ की शोभा में चार चाँद लग गए। कार्यक्रम का आयोजन एवं उसकी रूपरेखा कवयित्री विनीता तिवारी एवं इंडिया कल्चरल सैंटर की फाउंडेशन से जुड़े दम्पत्ति श्री धनंजय कुमार एवं श्रीमती इंदिरा कुमार द्वारा तैयार की गई। उनके इस कार्यभार को उठाने में सहयोग दिया मैरीलैंड की अनीता दुबे एवं रेशमा हिंगोरानी जी ने।
‘हिंदी दिवस’ पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती कीर्ति काले जी के अलावा न्यूजर्सी से श्री अनूप भार्गव जी, प्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ. हरीश नवल जी, एवं अपनी ख़ूबसूरत नज़्मों और गुलज़ारी आवाज़ के धनी डॉ ए. अब्दुल्ला साहब भी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
आप सभी अतिथि साहित्यकारों के साथ-साथ इस साहित्यिक गोष्ठी में DC, Maryland and Virginia राज्यों के हिंदी कवि-कवयित्रियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें शशि पाधा, सुकेश चोपड़ा, आस्था नवल, नरेंद्र टंडन, मोहम्मद जावीद, मधु माहेश्वरी, और मनीष दुबे के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री विनीता तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में इंडियन एम्बेसी के सांस्कृतिक विभाग की तरफ़ से श्री आनंद सोमानी जी भी अपनी धर्मपत्नी के साथ पूरे समय उपस्थित रहे। वाशिंगटन डी सी, मैरीलैंड और वर्जीनिया के बहुत से हिंदी सिनेमा एवं साहित्य से जुड़े कलाकार भी इस कार्यक्रम में उपस्थित दिखाई दिए। जिनमें पुष्पा दशोत्तर, शन्ना मधुर, सुनीता मिश्रा, मधु खरे, निशा नारायण, दीपिका कोठरी, सत्या गंभीर जैसे कई नाम शामिल हैं। श्रोताओं की संख्या यक़ीनन पिछले वर्षों के मुक़ाबले काफ़ी ज़्यादा थी और ये कहने में कोई दो राय नहीं कि आदरणीय कीर्ति काले जी के सुमधुर गीतों और मुक्तकों के साथ-साथ सभी कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को पूरे समय बाँधे रखा।
***
|
|
|
|
|
पं- हरप्रसादपाठक-स्मृति अखिल भारतीय साहित्य पुरस्कार समिति
मथुरा का साहित्यकार सम्मान समारोह-2025
हिंदी दिवस के अवसर पर,14 सितंबर 2025
द्वारा : डॉ. दिनेश पाठक शशि, संस्थापक सचिव
|
|
|
|
|
पं. हरप्रसादपाठक-स्मृति अखिल भारतीय साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा का साहित्यकार सम्मान समारोह-2025 भव्यता से मनाया गया|
* समारोह में 42 साहित्यकार सम्मानित हुए ।
* सनातन धर्म एवं संस्कृति पर व्याख्यान हुए ।
* नव प्रकाशित 9 पुस्तकों के लोकार्पण हुए ।
* हिन्दी दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ।
यह समारोह मथुरा में 14 सितंबर 2025 को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृन्दावन के प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ।
प्रथम सत्र का शुभारम्भ कार्यक्रम के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ-रवीन्द्र कुमार, मुख्य अतिथि वृन्दावन शोध संस्थान के निदेशक डॉ राजीव द्विवेदी जी, विशिष्ठ अतिथि द्वै, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उमेश चंद शर्मा एवं बुलन्दशहर से पधारीं वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सुधा गोयल ने माँ सरस्वती के साथ पं.हरप्रसाद पाठक के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया।
सर्वप्रथम रासलीला अकादमी के निदेशक श्री दिनेश खन्ना जी के निदेशन में उनकी 7 शिक्षार्थियों ने माँ सरस्वती की नृत्यमयी वन्दना प्रस्तुत की।
समिति का परिचय समिति के संस्थापक सचिव डॉ.दिनेश पाठक शशि ने प्रस्तुत किया।
प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार एवं चौ चरणसिंह वि.वि.के पूर्व कुलाधिपति पद्मश्री डॉ रवीन्द्र कुमार को श्री कीर्ति प्रकाश रस्तोगी-स्मृति पुरस्कार से अंगवस्त्र सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व 5100 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। फिर ख्यातिप्राप्त साहित्यकार वृन्दावन शोध संस्थान के निदेशक डॉ राजीव द्विवेदी जी एवं डॉ-उमेश चंद शर्मा को पं.हरप्रसाद पाठक-स्मृति हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। बुलन्दशहर से पधारी वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सुधा गोयल को पं.हरप्रसाद पाठक-स्मृति बाल साहित्यश्री सम्मान प्रदान किए गये।
सेंट फ्रांसिस की सुश्री तारा चौधरी द्वारा की गई नाट्य प्रस्तुति देख दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रेक्षागृह को गुंजायमान कर दिया।
सीहोरा एवं दतिया मध्य प्रदेश के श्री अश्विनी कुमार पाठक एवं श्रीमती हेमा बोहरे को पं.हरप्रसाद पाठक-स्मृति बाल साहित्य भूषण सम्मान में अंगवस्त्र सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह व 3100- 3100 रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया। साथ ही जयपुर राजस्थान की श्रीमती नीलम सपना शर्मा श्री लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव बस्ती श्री देवेन्द्र देव मिर्जापुरी आदि 10 बाल साहित्यकारों को पं.हरप्रसाद पाठक-स्मृति बाल साहित्यश्री सम्मानप्रदान किये गए।
वात्सल्यग्राम वृन्दावन के डॉ.उमाशंकर राही, डॉ. राजीव पाण्डेय, अलीगढ़ के डॉ.दिनेश कुमार शर्मा, डॉ.विजेन्द्र प्रताप सिंह, मथरा के श्री सी.पी.सिह सिकरवार, डॉ.अनुराधा प्रियदर्शिनी, डॉ.नीतू गोस्वामी, श्री रवेन्द्र पाल सिंह रसिक, श्रीमती रेणु उपाध्याय, श्री बाबूलाल शर्मा, डॉ. उदयवीर सिंह श्रीमती सुमन पाठक, डॉ.अनीता चौधरी, सुश्री प्रियंका खण्डेलवाल आदि 18 साहित्यकारों को पं.हरप्रसाद पाठक-स्मृति हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मनित किया गया।
बाबूलाल जैन दिवाकीर्ति-स्मृति सम्मान से अंगवस्त्र सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व 2500 रुपए धनराशि सहित मथुरा की साहित्यकार श्रीमती शशि पाठक एवं श्रीनगर गढ़वाल के श्री सुक्रमपाल सिंह को सम्मानित किया गया।
दिल्ली के श्री शिवमोहन एवं भरतपुर के श्री नरेन्द्र निर्मल को शिवनारायण रावत स्मृति सम्मान, मेरठ की श्रीमती स्वाति शर्मा एवं भोपाल की श्रीमती इंदिरा त्रिवेदी को डॉ ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति सम्मान, बल्लभगढ़ की डॉ कमलेश कुमारी एवं मेरठ की श्रीमती पूनम मनु को श्री चंद्रपाल शर्मा रसिक हाथरसी स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। श्री श्याम श्रोत्रिय-स्मृति सम्मान से फरीदाबाद के इंजी.अरुण कुमार जैन एवं आगरा की श्रीमती सविता मिश्रा अक्षजा को सम्मानित किया गया। इन सभी को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ 1100-1100/- रुपए की धनराशि प्रदान की गई। श्रीमती सत्यवती देवी स्मृति पुरस्कार में आगरा की.श्रीमती अलका अग्रवाल को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ 500/- की धनराशि से सम्मान किया गया।
इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों द्वारा डॉ.दिनेश पाठक शशि की तीन पुस्तकों-हारिए न हिम्मत, सनातन धर्म एवं संस्कृति एवं स्ंस्मृति-2025 का लोकार्पण किया गया। श्रीमती विमला रस्तोगी की - सुधियों के झरोखे, श्रीमती सुधा गोयल की - रात भर, तथा श्रीमती उषा शर्मा की तीन पुस्तकें - नर कंकाल, आवाज न दो, पिघलते पाषाण एवं श्री देवीप्रसाद गौड़ की पुस्तक - जंगल का कानून का लोकार्पण किया गया। प्रथम सत्र का संचालन जितेन्द्र विमल ने किया जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
समारोह के द्वितीय सत्र में ‘हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों से आये 32 कवियों ने अपनी सुमधुर कविताओं से सभी को मुग्ध किया। इस सत्र का संचालन डॉ.ब्रजभूषण चतुर्वेदी दीपक ने किया।
समिति के संस्थापक सचिव डॉ.दिनेश पाठक शशि ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन दिया।
निवेदक-
डॉ.दिनेश पाठक शशि, संस्थापक सचिव
पं.हरप्रसाद पाठक-स्मृति अखिल भारतीय
बाल साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा-281006
***
|
|
 |
|
|
|
अपनी कवितायेँ
"यह है मेरा शरद का संबाद - शऱद की मालगाड़ी"
|
|
|
|
|
|
|
द्वारा - डॉ. कमल किशोर सिंह
|
डॉ. कमल किशोर सिंह पेशा से पेडिएट्रिक्स है| इनकी शिक्षा-बगेन हाई स्कूल, पटना साईंस कौलेज और पटना मेडिकल कौलेज में हुई| ये रिवर हेड, न्यूयार्क, अमेरिका न्यू में चिकित्सक हैं। इनका शौक हिन्दी, भोजपुरी और अंग्रेजी कविता लिखना और पढ़ना है।
|
|
|
|
|
यह है मेरा शरद का संबाद - शऱद की मालगाड़ी
सिटी बजाती , सनसनाती ,
पीली , हरी झंडी हिलाती ,
आई शरद की मालगाड़ी।
गुज़रती लहलहाते खेत से
नदियां पुल बंजर रेत से ,
सब रास्ते जंगल पहाड़ी ।
हवा में संगीत भरती ,
पत्तियों से बात करती
झकझोरती सब बृक्ष झाड़ी।
पक्के हरे या लाल पीले
फल मक्कई गन्ने रसीले ,
घर बाजार लाई उपज सारी।
हो झोपड़ी टूटी पुरानी
नूतन महल हो आसमानी
सब भरे कोई न खाली।
सभी घर बार का श्रृंगार हो ,
सजावट तोरण बँदनवार हो
हो छठ, दसहरा गौधन ,दिवाली।
आई शरद की माल गाड़ी।
***
|
|
|
|
|
पाठकों की अपनी हिंदी में लिखी कहानियाँ, लेख, कवितायें इत्यादि का
ई - संवाद पत्रिका में प्रकाशन के लिये स्वागत है।
|
|
|
|
|
"प्रविष्टियाँ भेजने वाले रचनाकारों के लिए दिशा-निर्देश"
1. रचनाओं में एक पक्षीय, कट्टरतावादी, अवैज्ञानिक, सांप्रदायिक, रंग- नस्लभेदी, अतार्किक
अन्धविश्वासी, अफवाही और प्रचारात्मक सामग्री से परहेज करें। सर्वसमावेशी और वैश्विक
मानवीय दृष्टि अपनाएँ।
2. रचना एरियल यूनीकोड MS या मंगल फॉण्ट में भेजें।
3. अपने बायोडाटा को word और pdf document में भेजें। अपने बायो डेटा में डाक का पता, ईमेल, फोन नंबर ज़रूर भेजें। हाँ, ये सूचनायें हमारी जानकारी के लिए ये आवश्यक हैं। ये समाचार पत्रिका में नहीं छापी जायेगी।
4. अपनी पासपोर्ट साइज़ तस्वीर अलग स्पष्ट पृष्ठभूमि में भेजें।
5. हम केवल उन रचनाओं को प्रकाशित करने की प्रक्रिया करते हैं जो केवल अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति को भेजी जाती हैं। रचना के साथ अप्रकाशित और मौलिक होने का प्रमाणपत्र भी संलग्न करें।
E-mail to: shailj53@hotmail.com
or: president@hindi.org
Contact: 330-421-7528 (Mobile)
***
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति
हिंदी लेखन के लिए स्वयंसेवकों की आवश्यकता
|
|
|
|
|
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति के विभिन्न प्रकाशनों के लिए हम हिंदी (और अंग्रेजी दोनों) में लेखन सेवाओं के लिए समर्पित स्वयंसेवकों की तलाश कर रहे हैं जो आकर्षक और सूचनात्मक लेख, कार्यक्रम सारांश और प्रचार सामग्री आदि तैयार करने में हमारी मदद कर सकें।
यह आपके लेखन कौशल को प्रदर्शित करने, हमारी समृद्ध संस्कृति को दर्शाने और हिंदी साहित्य के प्रति जुनून रखने वाले समान विचारधारा वाले व्यक्तियों से जुड़ने का एक अच्छा अवसर है। यदि आपको लेखन का शौक है और आप इस उद्देश्य के लिए अपना समय और प्रतिभा योगदान करने में रुचि रखते हैं, तो कृपया हमसे alok.iha@gmail.com पर ईमेल द्वारा संपर्क करें। साथ मिलकर, हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
प्रबंध सम्पादक: श्री आलोक मिश्र
alok.iha@gmail.com
***
|
|
|
|
|
“संवाद” की कार्यकारिणी समिति
|
|
|
|
|
प्रबंद्ध संपादक – श्री आलोक मिश्र, NH, alok.iha@gmail.com
संपादक -- डॉ. शैल जैन, OH, shailj53@hotmail.com
सहसंपादक – अलका खंडेलवाल, OH, alkakhandelwal62@gmail.com
डिज़ाइनर – डॉ. शैल जैन, OH, shailj53@hotmail.com
तकनीकी सलाहकार – मनीष जैन, OH, maniff@gmail.com
|
|
|
रचनाओं में व्यक्त विचार लेखकों के अपने हैं। उनका अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति की रीति - नीति से कोई संबंध नहीं है।
|
|
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
© 2020 International Hindi Association
|
|
|
|
|